Posts

Showing posts from 2012

प्रेम

Image
क्या पता है तुम्हें, देखता है वो हमें । जो दृष्टि है, वही तो, है वो स्वयं, जो सृष्टि है, वही तो, है वो स्वयं, खुद भी जो है, वही तो, है वो स्वयं, तू भी जो है, वही तो, है वो स्वयं, यह भी जो है, वही तो, है वो स्वयं, वह भी जो है, वही तो, है वो स्वयं । ऐसा लगता है क्या तुम्हें ? या सुना है आप्त महापुरुषों से ?? या प्रमाण माना है शास्त्र वचनों को ??? स्वयं जो है अप्रमेय, वह है प्रमाता, किसी भी प्रमाण के अंतर्गत वह नहीं आता । प्रमाण है संसार के, प्रत्यक्ष, अनुभव, अनुमान सभी, करण है अंतःकरण, करें स्मृति विस्मृति कभी । वह तो परे है संसार  से, सभी साधनों से, सभी इन्द्रियों से, देह, मन और बुद्धि से । दृष्टि भ्रम के चित्र में, एक को देखो, दूसरा हो जाता है ओझल, इसी तरह जीव की दृष्टि में, संसार दिखे, परमात्मा है ओझल । जो कुछ दिखता, सुनता और अनुभव होता, संसार का अनुभव, सांसारिक ही होता । इन इन्द्रियों के पीछे मन और बुद्धि, अहंकार से परिचालित, अंतःकरण की वृत्ति । यह सब यदि दीखते हैं, तो कोई देखने वाला भी तो है, देखने वाले को कोई नहीं, देखने...

Sita ki Agni-Pariksha (Examination of Sita through Fire)

यह जो जीवन है, रामलीला का अभिनय ; कर रहे हो तुम सदा, लो सुनो परिचय । लंकापुरी है यह शरीर, इसका राजा है अहंकार रूपी रावण । रावण की सहचरी है, मंदोदरी रूपी मन । सदा से ही रामभक्त, विवेक है विभीषण, मोह निद्रा से आवृत, बुद्धि है कुम्भकर्ण । भोग संग्रह रूपी, साधन है मेघनाद, विकार रूपी राक्षस, करें लंका में निवास । अशोक वाटिका रूपी हृदय में, स्थित है सीता रूपी आत्मा, जो सदा है शुद्ध बुद्ध, चाहती है मिले राम रूपी परमात्मा । पीड़ा जब इतनी बढ़ जाए, राजसिकता की चिता सज जाए । आते हैं हनुमान रूपी गुरुदेव, ढूँढते हैं मन रूपी मंदोदरी के महल में, जगाते हैं विवेक को, विभीषण के भवन में । अकारण करुण होते हैं, गुरु स्वयं कृपा में, प्रवेश करते हैं हृदय रूपी अशोक वाटिका में । विश्वास दिलाते हैं, सीता रूपी आत्मा को, मिला देंगे राम रूपी, परमात्मा को । चाहते तो हनुमान, ले जाते सीता को उठाकर, मिला देते राम को, सहज ही कृपा कर । लेकिन चाहते हैं कि, हो अहंकार रूपी रावण का नाश, परमात्मा की लीला पूरी हो, यही उनका प्रयास । बात करें कुछ पुरानी, ताकि ...

Birthday on 5th May 2012 - Preachings from Gurudev

 ॐ श्री परमात्मने नमः बयालीस वर्ष हुए पूर्ण,  जीवन फिर भी रहा अपूर्ण।  देह का लक्ष्य है मृत्यु और जीवन का लक्ष्य है मुक्ति, आवागमन देह का स्वभाव, मुक्ति की क्या है युक्ति? मन, बुद्धि, चित्त, अहंकार, शरीर से होते एकाकार, ज्ञान स्वरूप परमात्मा, है अनंत, अदृश्य और अपार।  परमात्मा स्वयं ही सृष्टि का रूप धर लेते हैं, व्यक्ति की दृष्टि में, सृष्टि को रच देते हैं। यह संसार रचित हुआ जीवात्मा की दृष्टि में, हो जाता ओझल पुनः, आत्मा के अनुभव में। नित्य मिलन और नित्य विरह, परमात्मा की प्यास का अनुभव। संसार में है परमात्मा, या परमात्मा में है संसार, या सिर्फ है...

Watch live Satsang from Gurudev

You can watch live satsang on Watch Live Satsang from 6 PM to 7 PM on all week days (except Sunday). You will also be able to watch some earlier Satsang by clicking on above link. Link to some videos on youtube: Bhagwat_Prapti

Top 5 regrets of dying - Bronnie

📌 संकलन — मूल लेख: ब्रॉनी वेयर (Bronnie Ware), "Regrets of the Dying" (2009); पुस्तक: The Top Five Regrets of the Dying (Hay House)। यह रचना मूल लेखक की है; यहाँ केवल पढ़ने और साझा करने के लिए रखी गई है। सभी अधिकार मूल लेखक/प्रकाशक के पास हैं। For many years I worked in palliative care. My patients were those who had gone home to die. Some incredibly special times were shared. I was with them for the last three to twelve weeks of their lives. People grow a lot when they are faced with their own mortality. I learnt never to underestimate someone's capacity for growth. Some changes were phenomenal. Each experienced a variety of emotions, as expected, denial, fear, anger, remorse, more denial and eventually acceptance. Every single patient found their peace before they departed though, every one of them. When questioned about any regrets they had or anything they would do differently, common themes surfaced again and again. Here are the most common five: 1. I wish ...