वर्तमान (A peep into start of search: written on 25 July 1990) - 5 May 2018
तुम क्या चाहते हो मुझसे बताओ जरा, कुछ भी कहना नहीं चाहता हूँ मैं अभी, मेरे जीवन की राहें अभी तय नहीं, मुक्त जीवन बिताना चाहता हूँ अभी । जीवन लक्ष्य की ओर बढ़ना है मुझे, जीवन में 'कुछ' है पाना मुझे, 'कुछ' की परिभाषा मैं दूंगा भी क्या, खुद को ही मालूम नहीं है अभी । इतना ही जानता हूँ कि अपनी राह में, काँटे न बिछाऊँ अपनी चाह में, चाहता हूँ साधनों की शुद्धता भी मैं, पर साध्य के लिए बढ़ना चाहता हूँ अभी। समय देखते-देखते गुजर जायेगा, वह वक्त भी फिर आ जायेगा, जब मैं खड़ा हूँगा दोराहे पर फिर, उसके लिए ढलना पड़ेगा अभी। मुझे business नहीं career चाहिये , मुझे पैसा नहीं, अध्ययन चाहिये , मेरे लक्ष्य के अनुरूप है बस यही, उससे दूर होना न चाहता हूँ अभी। जन्मांतर के बंधन से मुक्ति मिले, न मुझ पर बकाया हो शिकवे-गिले , मुझे फिर-फिर न आना पड़े लौटकर, ऐसा निर्वाण चाहता हूँ मैं अभी।