Posts

Showing posts from August, 2019

आत्मालाप

दुःख और सुख शाश्वत हैं जीवन में, ऐसा मैंने मान लिया था।  लेकिन दुःख से छुटकारा पाना तो मैं भी चाहता था।  जो चाहा वो मिल जाये, लेकिन लोभ बढ़ता जाये, लोक मर्यादा के विरुद्ध चाहत भी किसको बतलाये।  जो लोक सोचे वैसा जीवन सुख पूर्ण होता जाये, भीतर का दुःख , कैसे किसको समझाये ? जहाँ भी दुःख का गान किया, अपनी अस्मिता का क्षरण किया, ऐसा जीवन सुन्दर लेकिन, उसमें दुःख इतना भरा, कहने को सारे सुख,लेकिन मन के भीतर काँटा गड़ा।  ऐसा जीवन जीते जीते , पुस्तकीय ज्ञान भी पा लिया। औरों को मार्ग दिखाने का दम्भ भी मन में जगा लिया।  इतना ज्ञान कि ऐसा लगता धर्म का अर्थ भी समझ लिया।  आत्म ज्ञान भी मन की एक अवस्था, ऐसा मान लिया।  ऐसा लगा कि बुद्धि के द्वारा समझ सब आ गया, मानव प्रकृति के वश में , यह 'सत्य' समझ में आ गया।  लेकिन गुरुदेव के दर्शन से, आत्म ज्ञान का सत्य पता चला।  आत्म ज्ञानी के दर्शन से, शास्त्र का सत्य पता चला।  आत्म ज्ञान है, मन बुद्धि और प्रकृति के परे , इसे जानना है असंभव, इसीलिए मन प्रयत्न न करे , म...

CODE SIMPLIFIED: LIFE - (A Talk)

interesting है ना ! LIFE तो simple ही तो है |  नहीं ? अच्छा कितने लोग कहते हैं कि life simple है ? हाथ खड़े करके बताओ ! हाँ, और अब कितने लोग कहते हैं कि life simple नहीं है |  हाथ खड़े करके बताओ |  अच्छा, ऐसे कितने लोग हैं जिन्होंने दोनों options में ही हाथ खड़ा नहीं किया  होता है confusion,  सच बोलना बेहतर है, दूसरे को देखकर हाथ खड़ा करने से |  हाथ खड़े करके बताओ |  तो अब लेकिन यह तो सभी चाहते हैं ना कि life simple हो ! कम से कम इतने साल जीने के बाद तो निश्चित ही ऐसा सभी चाहते हैं |  actually हम जीना चाहते हैं, लेकिन बार-बार भूल जाते हैं |  क्या भूल जाते हैं ? जीना भला कोई कैसे भूल सकता है ? साँस तो खुद ही चलती रहती है |  तो देखो यह तो प्रकृति की सबसे बड़ी देन है कि सांस खुदबखुद चलती है |  वरना तो हम खाना भूल जाते हैं, पीना भूल जाते हैं, कोई आश्चर्य नहीं कि हम साँस लेना भी भूल जाते और कब के ही यह दुनिया छोड़ चुके होते |  अच्छा life में वर्तमान तो हमेशा simple ही होता है ! है ना, क्ष...