Posts

Showing posts from July, 2022

शूर्पणखा – नयनतारा का राम दर्शन | राम को प्रणाम

शूर्पणखा ने देखा राम का मनमोहक रूप, मन स्तब्ध हुआ,  अप्रतिम, अतुलनीय पुरुष, स्वप्न जैसे सत्य हुआ, काम जाग्रत हुआ, कर लिया निश्चय यही, पाना इसे पति रूप में अभी। पूर्व जन्म की अप्सरा नयनतारा, जन्मी राक्षसी रूप में ऋषि श्राप से, लेकिन ऋषि होते हैं करुण, और बदलते हैं शाप को वरदान में।  राक्षसी रूप में पाओगी दर्शन प्रभु राम के, सार्थक होगा धरा पर राक्षस जन्म भी, करते हैं ऋषि मुनि, जन्मों तक तपस्या, लेकिन सौभाग्य से होती है, यह कृपा कभी।  पुलस्त्य ऋषि के कुल में हुआ जन्म, कुम्भकर्ण व दशानन की थी बहन, पति विद्युज्जिह्व का वध हुआ रावण से, खर-दूषण के साथ रहने लगी दंडकवन में ! खर, दूषण व त्रिशिरा जैसे राक्षस भाई, करते थे राज जनस्थान में, सभी आततायी।  शूर्पणखा का भाव, राक्षस संस्कृति जैसा था, काम वासना ही संग हेतु पर्याप्त कारण था।  लेकिन आर्यपुत्र राम हैं एकपत्नीव्रत धारी, नहीं स्वीकारा काम निमंत्रण, चाहे जो हो नारी।  रामानुज लक्ष्मण के पास जब वह गयी, अनायास ही नाक कटी, वह दीक्षित हो गयी।  अब तो उसे याद आ गया अपना अतीत, जाग्रत हो गयी अपने पति से प्रीत। अब अवसर ह...