Birthday on 5th May 2012 - Preachings from Gurudev
ॐ श्री परमात्मने नमः बयालीस वर्ष हुए पूर्ण, जीवन फिर भी रहा अपूर्ण। देह का लक्ष्य है मृत्यु और जीवन का लक्ष्य है मुक्ति, आवागमन देह का स्वभाव, मुक्ति की क्या है युक्ति? मन, बुद्धि, चित्त, अहंकार, शरीर से होते एकाकार, ज्ञान स्वरूप परमात्मा, है अनंत, अदृश्य और अपार। परमात्मा स्वयं ही सृष्टि का रूप धर लेते हैं, व्यक्ति की दृष्टि में, सृष्टि को रच देते हैं। यह संसार रचित हुआ जीवात्मा की दृष्टि में, हो जाता ओझल पुनः, आत्मा के अनुभव में। नित्य मिलन और नित्य विरह, परमात्मा की प्यास का अनुभव। संसार में है परमात्मा, या परमात्मा में है संसार, या सिर्फ है...