तैयारी (Birthday on 5th May 2015) Gurudev's preachings
जीवन और मृत्यु का फासला घटता जा रहा है निरंतर, यही तो प्रत्येक जन्मदिन स्मरण करवाता है लेकिन मन तो इसे भी भूल जाता है, और तैयारी में जुटा रहता है, उम्र भर। आगे और जीने की तैयारी, अपने बच्चों के और बढ़ने की तैयारी, अपने बड़ों के मरने की तैयारी, स्वयं के सुख भोग की तैयारी, ऐसे ही कभी बज जाती है घण्टी , और होने लगती है चलने की तैयारी। कितने संदेशे भेजते हैं भगवान , कैसे कर पाये स्मरण यह इंसान, दाँतों का हिलना, बालों का सफ़ेद होना, असमय बीमार होना, अधिक न खा पाना , भोजन न पचना, शक्ति का क्षय होना, भगवान से ज्यादा डॉक्टर को याद करना, लेकिन मन तो अटका रहता है, बस कुछ दिन में तबीयत ठीक होने की, इंतज़ार करता रहता है, आशा पर टिका है जीवन, सुख भोग की आशा करता रहता है। मन तो निरंतर जवान बना रहता है, इसकी आशा, तृष्णा में कोई अंतर नहीं आता है। यह बार-बार घूमता रहता है, उसी चक्र में, न थकता है, न पकता है, न मरता है और न ही मरने देता है। इसका यह स्वभाव चाहता है कि गति हो...