Posts

Showing posts from September, 2013

शरणागति

जो है, जैसा है, उसे स्वीकार करना सर्वोत्तम विधान है। ईश्वर की कृपा सदा, यह स्वीकार करता अभिमान है। ऐसा ही अपने बारे में सोचता रह गया, अपने अवगुणों को भी विधान मानता रहा। करता रहा सारे कर्म, यही मन में विश्वास लिए, जन्म हुआ इन कामना के साथ, इनकी पूर्ति के लिए। काश इस जन्म में यह कामना पूर्ण हो जाये, ताकि अगले जन्म में इससे मुक्ति हो जाये। सुख मिलता तो उसे भी विधान मान लेता था, दुःख मिलता था, उसे भी स्वीकार कर लेता था, सोचता था मानव जीवन दुःख सुख से है भरा हुआ, कामना, दुःख और सुख का साथ सदा जुड़ा हुआ। इसलिये जो बन सके वह सेवा करो, अपने मन को सुख मिले ऐसा सदा काम करो। जीवन के साथ कोई विकार सदा रहता है, इसीलिए जीव शरीर में स्थित रहता है। विकार से मुक्ति ही, जीवन से मुक्ति भी होगी, मृत्यु के पहले तो, यह मन की ही स्थिति होगी। प्रवृत्ति का परिणाम एक दिन निवृत्ति होगा, अगले जन्म में मुक्ति, लाभ यह निश्चित होगा। पढ़कर पुस्तकें अनेक, जानकारी प्राप्त करता रहा, अपने आपको औरों से ज्ञानी समझता रहा, देता रहा सलाह अनेक, शेखी बघारता रहा, अपनी समझ से लोग...

मृत्यु के पार

जीवन के सारे सम्बन्ध हैं, अपेक्षा आधारित। सापेक्ष यह संसार है, सभी कुछ यहाँ सापेक्षिक।  अपेक्षा के कारण ही कुछ ऐसा घटता यहाँ।  स्वयं का प्रयत्न अधिक, प्रतिदान कम लगता सदा।  प्रकृति का विधान ही कुछ ऐसा होता है।  जो सापेक्षिक, वही प्राकृतिक कहलाता है।  परमात्मा भी जीव से करते अपेक्षा कर्तव्यपालन की, करते स्वयं व्यवस्था यहाँ , उसके जीवन यापन की।  स्वयं ही लीला करते, स्वयं से ही जीव बनाते, स्वयं से ही रचते संसार, स्वयं ही सब बन जाते।  ध्यान रखते सदा, जीव को, ठहरने न देते कहीं भी, पशु योनि में दुःख विहीन, पर देते मनुष्य योनि भी। अवसर देते उसे अपनी प्रकृति में विकास करने का, विकसित मस्तिष्क में भाव भर देते अहंकार का। यही अहंकार, प्रेरित करता कुछ भी कर देने को, स्मृति के माध्यम से नया इतिहास रचने को।  मृत्यु की शाश्वत चुनौती, परमात्मा ने यहाँ रची, परिवर्तन के आधार पर, उन्होंने यह सृष्टि रची।  इसी मृत्यु के पार जाने के मानवीय प्रयास ने  दिया जन्म हर विशाल स्थापत्य कलाकृति को,...