मुक्ति - FREEDOM (A peep into time - written on 25 July 1987) 5 May 2019
अगर तुम चाहते हो, एक मुक्त जिंदगी - काल गणना का हर साधन मिटा दो, - दुनिया के सारे कैलेण्डर हटा दो, - घड़ियों को बीते कल की यादें बना दो, - और हर घंटाघर की मंजिल गिरा दो। फिर रहेगा सिर्फ कल, आज और कल एक दिन होगा बराबर एक घंटे, मिनट और सेकंड के। आदमी स्वतन्त्र होगा, समय का न दास होगा, वक्त के बंधन न होंगे, वक्त का इंतज़ार न होगा, न वक्त गुजारेगा आदमी, न ही वक्त गुजारेगा आदमी को, खुले आसमां में उड़ेगा आदमी, मगर न भूलेगा जमीं को। साल, महीने और सप्ताह न होंगे, किन्तु, जन्म और मृत्यु होते रहेंगे। काल गणना का माध्यम जीवन ही होगा मूल्याङ्कन मृत्यु के बाद ही होगा अपने अतीत के लिए मनुष्य को एक दिन से अधिक पछताना न होगा एक दिन से अधिक के लिए भविष्य का तनाव सहना न होगा। लेकिन यह दास. पीढ़ियों से गुलाम ऐसी मुक्ति पाना पसंद नहीं करेगा रेंगने का आदी समय का कीड़ा उड़ने का मौका बेकार खो देगा। सिर्फ वही नहीं, विश्व की मेधा जिसे सम्मानित किया जाता है, समय-समय पर समय के बिना इस जहाँ पर हुकूमत कैसे कर पाएगी इसीलिए यह बदलाव सह न पायेगी। आदमी को समय का डर दिखाकर ...