Lockdown Day 1 Mar 25,2020
21 दिन !
हाँ 21 दिन ,
ऐसा लगता है,
शायद,
21 महीने पीछे चले जाएँगे ,
लेकिन यदि नहीं किया लॉक डाउन ,
तो हम,
21 साल पीछे चले जाएँगे।
इसलिए समझ लो कि,
देश के मुखिया ने सही निर्णय लिया है,
और करो सहयोग बढ़-चढ़कर,
घर पर रह कर, कमजोर का सहयोग कर,
संसाधनों का समुचित उपयोग कर !
नहीं मिला था हमें मौक़ा,
आज़ादी की लड़ाई लड़ने का,
लो आज आया है मौक़ा,
21 दिन सहयोग करने का,
हो जाओ शांत, करो प्रार्थना, करो सहयोग,
करो प्रयास कि,
दूर रहे, हम सबसे कोरोना वायरस का रोग !
Comments
Post a Comment