Posts

मुक्ति - FREEDOM (A peep into time - written on 25 July 1987) 5 May 2019

अगर तुम चाहते हो, एक मुक्त जिंदगी - काल गणना का हर साधन मिटा दो, - दुनिया के सारे कैलेण्डर हटा दो, - घड़ियों को बीते कल की यादें बना दो, - और हर घंटाघर की मंजिल गिरा दो। फिर रहेगा सिर्फ कल, आज और कल एक दिन होगा बराबर एक घंटे, मिनट और सेकंड के। आदमी स्वतन्त्र होगा, समय का न दास होगा, वक्त के बंधन न होंगे, वक्त का इंतज़ार न होगा, न वक्त गुजारेगा आदमी, न ही वक्त गुजारेगा आदमी को, खुले आसमां में उड़ेगा आदमी, मगर न भूलेगा जमीं को। साल, महीने और सप्ताह न होंगे, किन्तु, जन्म और मृत्यु होते रहेंगे। काल गणना का माध्यम जीवन ही होगा मूल्याङ्कन मृत्यु के बाद ही होगा अपने अतीत के लिए मनुष्य को एक दिन से अधिक पछताना न होगा एक दिन से अधिक के लिए भविष्य का तनाव सहना न होगा। लेकिन यह दास. पीढ़ियों से गुलाम ऐसी मुक्ति पाना पसंद नहीं करेगा रेंगने का आदी समय का कीड़ा उड़ने का मौका बेकार खो देगा। सिर्फ वही नहीं, विश्व की मेधा जिसे सम्मानित किया जाता है, समय-समय पर समय के बिना इस जहाँ पर हुकूमत कैसे कर पाएगी इसीलिए यह बदलाव सह न पायेगी। आदमी को समय का डर दिखाकर ...

वर्तमान (A peep into start of search: written on 25 July 1990) - 5 May 2018

तुम क्या चाहते हो मुझसे बताओ जरा, कुछ भी कहना नहीं चाहता हूँ मैं अभी, मेरे जीवन की राहें अभी तय नहीं, मुक्त जीवन बिताना चाहता हूँ अभी । जीवन लक्ष्य की ओर बढ़ना है मुझे, जीवन में 'कुछ' है पाना मुझे, 'कुछ' की परिभाषा मैं दूंगा भी क्या, खुद को ही मालूम नहीं है अभी । इतना ही जानता हूँ कि अपनी राह में, काँटे न बिछाऊँ अपनी चाह में, चाहता हूँ साधनों की शुद्धता भी मैं, पर साध्य के लिए बढ़ना चाहता हूँ अभी। समय देखते-देखते गुजर जायेगा, वह वक्त भी फिर आ जायेगा, जब मैं खड़ा हूँगा दोराहे पर फिर, उसके लिए ढलना पड़ेगा अभी। मुझे business नहीं career चाहिये , मुझे पैसा नहीं, अध्ययन चाहिये , मेरे लक्ष्य के अनुरूप है बस यही, उससे दूर होना न चाहता हूँ अभी। जन्मांतर के बंधन से मुक्ति मिले, न मुझ पर बकाया हो शिकवे-गिले , मुझे फिर-फिर न आना पड़े लौटकर, ऐसा निर्वाण चाहता हूँ मैं अभी। 

जागरण - गुरु की तलाश (Written on 16 January 2003 - a peep in the past) 5 May 2017

चेतना विकसित हो, व्यर्थता अनुभव हो, प्रतीति सघन हो, हर सुख की कामना दुःख का कारण है। श्रेय और प्रेय का अंतर यही है, प्रेय की चाह और उसका अंत दुःख है, श्रेय की प्राप्ति आनंद का स्रोत है। प्रेय की निरंतरता नहीं देगी आभास दुःख का, लेकिन यह संभव नहीं, जीवन का अनुभव बार-बार यह सिद्ध करता है, प्रेय नश्वर है, एक झोंका जो आता है और चला जाता है, दुःख की निरंतरता में प्रेय की उपलब्धि, देती है एक झलक सुख की, और छा जाती है फिर वही उदासी। प्रेय की निरंतरता भी मन की मूर्च्छा का क्षण है - बेहोशी छाई रहती है, मदमस्त हो जाता है मन, चेतना नहीं जागृत, सब कुछ हो जाता है तन, लेकिन हर बार नश्वर सिद्ध होता है यह क्षण, लेकिन करने लगता है, प्रतीक्षा फिर से यह मन। बार-बार का अनुभव भी सिखा नहीं पाता है, मन फिर से उसी, पुराने ढर्रे पर लौट जाता है, संसार रूपी कक्ष में, चेतना घूमती है मन के वर्तुल में, अनेक बार मोक्ष रूपी द्वार आता है नजदीक में, ध्यान, लेकिन संसार की ओर लगा रह जाता है, अंतर्यात्रा के लिए चेतना का जागरण नहीं हो पाता है। बाहरी सम्बन्ध जो नजर आते हैं अनेक, रचने वाला ह...

'स्वयं करे उद्धार'

उद्धार करे क्या कोई किसी का यहाँ पर, स्वयं ही आदर न दे, विवेक को जहाँ पर , यदि परमात्मा की कृपा से होता उद्धार जीव का, उद्धरेदात्मनात्मानं से भ्रमित करें क्यों भला ? यह जो कह रहे, समझा रहे,  स्वयं भगवान ही तो प्रगट हुए।  अपना पता प्रभु कभी, देते नहीं हैं जीव को, लेकिन शरणागत की रक्षा में, प्रगट कर देते स्वयं को।  जीव का प्रयास तो मात्र उद्धार की चाह है, आदर दे स्व विवेक को, मात्र यही राह है, भगवत्कृपा के लिए प्रभु करते हैं चुनाव, पानी में उतरो तो पार लगाते हैं नाव , अपना मित्र स्वयं बनो, अपने विवेक के आदर से, अपना शत्रु मत बनो, अपने मन के शासन से।  मन की गुलामी को हम आजादी समझ लेते हैं , परम स्वतन्त्रता आत्म ज्ञान से, यह नहीं समझ पाते हैं।  लायक हैं जूते खाने के, मन में तो सब जानते हैं , पश्चाताप के जूते मगर, सब, चुपचाप सह जाते हैं।  दुनिया के सामने, भले बने फिरते हैं, मौका पाते ही, दूसरे के दोष देखते हैं , भगवत्कृपा के साधन सभी, गुरु कृपा से मिल गये हैं, अवसर सामने है उपस...

ॐ गुरु शरणं (Birthday on 5th May 2016)

सृष्टि से पूर्व क्या प्रलय हुआ था ? या प्रलय से पूर्व सृष्टि नहीं थी ? क्या सृष्टि के पश्चात प्रलय नहीं होगा ? या प्रलय के पश्चात सृष्टि न होगी ? नित्य निरन्तर परिवर्तन , यही है सृष्टि का क्रम , प्रति क्षण होती सृष्टि एवं प्रति क्षण होता प्रलय , पूर्व और पश्चात कुछ भी तो नहीं, वर्तमान के अतिरिक्त और कुछ नहीं।  चेतना का देह के साथ जब अवतरण हुआ, रुदन, हास्य, भूख व प्यास का स्मरण हुआ, चेतना का तादात्म्य देह के साथ होने लगा, मन के संकल्प के साथ देह में विचलन होने लगा।  चेतना मन के रूप में सीमित हो गयी, असीमित का अंश देह के साथ मिश्रित हो गयी।  विजातीय का मिश्रण कभी हो नहीं पाता , चेतना को देह की सीमा में चैन मिल नहीं पाता , अपने को देह के साथ सीमित जान लिया, देह के सुख दुःख को अपना मान लिया।  निरंतर अपना मूल स्वभाव कचोटता रहा, असीमित चेतन देह की सीमा में विकल होता रहा।  असीमित होने लगा भूख, प्यास, हास्य और रुदन, देह की सीमित आवश्यकता लेकिन जीव कर रहा संग्रहण, देह के साथ तादात्म्य से माना स्वयं को सीमित, ...

व्यर्थ है मुक्ति की तलाश !

मुक्ति कौन चाहता है इस संसार से, व्यक्ति चाहता है मात्र अपने दुःख से मुक्ति।  जीवन चलता रहता है सुख दुःख की श्रृंखला में, कभी ऐसा पीड़ा का अनुभव होता है कि सुख व्यर्थ दीखने लगते हैं, उत्पन्न हो जाता है प्रश्न, कि क्या यह सारा सुख स्वप्न मात्र था ? और शुरू हो जाती है  पीड़ा अथवा दुःख से मुक्ति की तलाश।  जीवन शांत मंथर गति से गुजर सकता है, लेकिन दूसरे को देख कर जागने लगता है, ईर्ष्या अथवा प्रतिस्पर्धा का भाव, अनुकरण करने या अनुयायी बनाने की इच्छा, महत्वाकांक्षा बढ़ती जाती है और  जो प्राप्त है वह अपर्याप्त होता जाता है, बाहर समृद्धि और भीतर खालीपन बढ़ने लगता है, और शुरू हो जाती है किसी दिन - महत्वाकांक्षा या दुःख से मुक्ति की तलाश।  पूर्व जन्म के किसी संस्कार के कारण  सांसारिक सुख व्यर्थ दीखने लगते हैं, और मन साधना करना चाहता है, लेकिन संसार आ बैठता है विचार के माध्यम से, बस जाता है मन के भीतर , दुखी होने लग जाता है साधक अपने ही मन से, और शुरू हो जाती है, विचार या दुःख से मुक्ति की तलाश।  ...

तैयारी (Birthday on 5th May 2015) Gurudev's preachings

Image
जीवन और मृत्यु का फासला घटता जा रहा है निरंतर, यही तो प्रत्येक जन्मदिन स्मरण करवाता है लेकिन मन तो इसे  भी भूल जाता है, और तैयारी में जुटा रहता है, उम्र भर।  आगे और जीने की तैयारी, अपने बच्चों के और बढ़ने की तैयारी, अपने बड़ों के मरने की तैयारी, स्वयं के सुख भोग की तैयारी, ऐसे ही कभी बज जाती है घण्टी , और  होने लगती है चलने की तैयारी।  कितने संदेशे भेजते हैं भगवान , कैसे कर पाये स्मरण यह इंसान, दाँतों का हिलना, बालों का सफ़ेद होना, असमय बीमार होना, अधिक न  खा पाना , भोजन न पचना, शक्ति का क्षय होना, भगवान से ज्यादा डॉक्टर को याद करना, लेकिन मन तो अटका रहता है, बस कुछ दिन में तबीयत ठीक होने की, इंतज़ार करता रहता है, आशा पर टिका है जीवन, सुख भोग की आशा करता रहता है।  मन तो निरंतर जवान बना रहता है, इसकी आशा, तृष्णा में कोई अंतर नहीं आता है।  यह बार-बार घूमता रहता है, उसी चक्र में, न थकता है, न पकता है,  न मरता है और न ही मरने देता है।  इसका यह स्वभाव चाहता है कि गति हो...