Posts

अहिल्या उद्धार | राम को प्रणाम

Image
राम हैं हमारे, अब हम भी हो जायें राम के, शरण हो जायें राम की, गुण गायें हम राम के।  राम का जीवन सिखाता है हर पल हमें, वीरता और नम्रता, जीवन में चाहिए हमें।  राम की प्रतीक्षा, कर रहे थे दुखी अनेक, जड़ बनी हुई शिला सम, अहिल्या थी एक।  गौतम पत्नी से हुआ, अनजाने में एक अपराध, इंद्र ने मर्यादा भंग की, ऋषि ने दिया उन्हें शाप।  राम जा रहे थे संग विश्वामित्र, देखने स्वयंवर, राह में आ गया था, गौतम ऋषि का आश्रम ! देखो राम! यह परित्यक्त, ऋषि पत्नी है यहाँ, शील भंग किया पापी इंद्र ने, मिली इसे सजा, ऋषि ने इसे आश्रम में, जड़ बनाकर छोड़ दिया, समाज-बहिष्कार से, शिला-सम जीवन हुआ।  तुम राम हो, धर्म के, पालक और संस्थापक हो, धर्म पर आधारित सृष्टि, तुम नियामक हो।  यदि सामाजिक कुरीति, हो धर्म के नाम पर, करो सृजन नव रीति का, कुरीति पर वार कर।  विश्वामित्र आगे बोले, इंद्र ने जो छल किया, गौतम ऋषि ने अनजाने ही, अनुचित दंड दिया।  तुम अपना लो समाज में फिर से, इसे इसका उपयुक्त स्थान दो, तुम राजपुत्र हो, मर्यादा पुरुषोत्तम, पीड़ित मानवता के त्राण हो।  आज्ञापालक राम ने, ज...

रामनवमी – कैकयी का बलिदान | राम को प्रणाम

Image
रामनवमी उत्सव मना रहे हैं, राम के आविर्भाव का, स्वप्न साकार हुआ है अब, मंदिर के निर्माण का।  मन में राम, तन में राम, साँसों में बसते हैं राम, धर्म का है, मर्म यही , जड़ चेतन में केवल  राम।  राम ने हमारे लिए , जिया आदर्श जीवन, मनुज लीला करते रहे, भटके जंगल वन।  राम-लक्ष्मण, भरत शत्रुघ्न, जन्मे भाई साथ, साथ खेले, बड़े हुए, विवाह भी हुआ साथ।  राज्याभिषेक की तैयारी हुई, राम को कुछ करना होगा , आए थे राक्षस वध हेतु, अब अवध छोड़ना होगा।  कौन दे बलिदान अब, दाँव पर सर्वस्व है, पति, प्रिय पुत्र राम, और लोक यश है।  राज काज में थी निपुण, युद्ध में भी साथ निभाती थी, नाम कैकयी, भरत की माता, राम को अधिक चाहती थी।  मानवता है त्रस्त यहाँ, ऋषि पाते हैं कष्ट, राक्षस फैले हैं चारों ओर, तंत्र हो रहा भ्रष्ट।   खर-दूषण की छावनी, बना हुआ दंडकारण्य, रावण लंका से करता राज, सुरक्षित नहीं अरण्य।  क्या करोगे राजा बनकर, महलों में रहकर के राम, प्रजा को सुखी करे, यही राजा का असली काम।  मैं सह लूँगी अपयश सारा, दशरथ के तुम प्राण हो, जीवन मृत्यु विधि के हाथ, तुम...

राम-सीता – प्रेम का उत्कृष्ट आदर्श | राम को प्रणाम

Image
राम ने दिखाया हमें, प्रेम का उत्कृष्ट आदर्श, वनवास या रावण वध, किया सीता से विमर्श।  जब मन हुआ था आकर्षित पुष्प वाटिका में, कह दिया था लक्ष्मण को, पराई नारी नहीं ये, मेरा मन रघुवंशी नहीं डोलता स्वप्न में भी, हो रहा  है स्वयंवर, उपयुक्त वर है राम ही।  सीता ने भी माँग लिया था गौरी से वरदान, मिले मुझे मन अनुरूप वर, धनुष यज्ञ में आज।  धनुष जो न उठ सका, राक्षसराज रावण से, टूट गया था पिनाक, राम के छूने भर से! प्रेम से भरे हुए, रह रहे अवध के महल में, पर राक्षस विध्वंस के लिए, जाना है वन में।  सीता ने साथ निभाया राम का, छाया की तरह, जानकी है शक्ति, बनी रावण वध की वजह।  राम वन में भी प्रसन्न, सीता के परम मित्र, स्वयं बनाकर पहनाते  पुष्प आभूषण विचित्र।  वनवास में राम सीता लक्ष्मण रहते हैं आनंदित, सर्वत्र है प्रसन्नता, सम्पूर्ण वातावरण कुसुमित।   नारी सुलभ मन, स्वर्ण मृग के लिए ललचाया, सीता समा चुकी अग्नि में, यहाँ मात्र छाया! राम ने सीता से, पहले ही किया था वार्तालाप, राक्षसों से होगा युद्ध, अग्नि में रहो अब आप।  रावण ले गया सीता को कर के अपह...

भरत – राम विरह और प्रेम | राम को प्रणाम

राम ने राह दिखाई मानव जीवन के लिए, राह पर चलकर दिखाया, हमारे लिए।   विश्व भरण पोषण कर्ता, आए राम के साथ, नामकरण के समय, दिया गया भरत नाम, राम ने भ्राता भरत को, प्रेम किया इस तरह, राज्य मिला, लेकिन भरत, ना सह सके राम विरह।  चाहते हैं, राम लौट आए, राज्य सम्भाले, जाते हैं परिजन समेत, राम को वापस बुलाने।  और राम प्रेम वश कहते हैं, करूँ वही जो भरत कह दे, अब भरत को असमंजस, कैसे प्रेम की मर्यादा तोड़ दे।  प्रेम में अनुचित की माँग, की नहीं जाती है।  अपनी नहीं, प्रेमी के मन की बात चुनी जाती है।  प्रेमी का मान रहे, उसी की जग में शान रहे, प्रेम में डूबे हुए, स्वयं का न मान- गुमान रहे।  कैसे कहें अब भरत, कि राम तुम लौट चलो, मेरे विरह के कारण, कर्तव्य से मुख मोड़ लो।  यहाँ मोह नहीं, प्रेम है, आग्रह नहीं कर्तव्य है, प्रेम की राह में स्वयं की, इच्छाओं का क्षय है।  विरह के कारण जा सकते हैं प्राण भी, राम ही हैं प्राणाधार, करें इसका त्राण वही।  भूल गए कि राम को लौटाकर ले जाना है, व्यथित रहे इतना, अब राम को ही सोचना है।  राम भी हैं संकुचित, क्या होगा ...

दशरथ का प्रेम, कौशल्या का योग | राम को प्रणाम

Image
राम ने दिया यह मंत्र, मानव के लिए, कुछ भी सम्भव है, प्रेम व मर्यादा के लिए, साधना से जन्म लेते हैं, साधन अनेक, नेतृत्व मिलने पर सभी, पीड़ित होते हैं एक।  यदि दस इंद्रियों पर हो हमारा नियंत्रण, दशरथ बनकर प्रेम करें, राम से आजीवन, राम ही हो एकमात्र आधार जीवन के लिए, प्राण का उत्सर्ग यदि कर सकें राम के लिए।  प्रेम के वशीभूत हो राम आ जाते हैं जीवन में, कुशलता हो जब जीवन के प्रत्येक कर्म में, कर्मों में योग ही कुशलता है,  कर्मों में योग का अर्थ समता है। हानि लाभ जीवन मरण, यश अपयश या नित्य रण, सबके प्रति तितिक्षा और जीवन रक्षा, ऐसी है कौशल्या और उनकी शिक्षा।  दशरथ जैसा प्रेम और कौशल्या जैसा योग, तो प्रकट होंगे श्री राम, दूर कर देंगे भव रोग।

संकल्प

जीवन का हर क्षण अब इतना मधुर है, लगता है आज जीवन भी क्षणभंगुर है।   घृणा के अभाव में हर परिवर्तन सुखदायी है, पूर्ण कुसुमित जीवन हो, यह चेतना आयी है, चेतनता का हर क्षण, जाग्रत हो जाएँ प्रतिपल, न मुंदी रहे ये आँखें, जैसे रहती थी कल।  कल तक था जो सोया, जागा आज विदुर है, जीवन का हर क्षण अब इतना मधुर है।  सृजन कार्य में लगे, योग्यता खुद की बढ़े, अहं से मुक्ति मिले, संतुष्टि का भाव बढ़े, जीवन लक्ष्य के प्रति,मन आबद्ध हो रहा है, तदनुरूप क्षमताओं को विकसित कर रहा है।  चेतना के क्षण में, आत्मविश्वास प्रबल है, जीवन का हर क्षण अब इतना मधुर है।  स्नेह का विकास हो, अब यही प्रयास हो, भ्रातृत्व के भाव का बोध अनायास हो, जैसे जैसे विराट से मिलन हो रहा है, अपनी लघुता का आभास हो रहा है।  बूँद से समुद्र का मिलन ख़ुदबख़ुद है, जीवन का हर क्षण अब इतना मधुर है।

मैं प्रसन्न हूँ?

आसान होता है यह उत्तर देना कि सब अच्छा चल रहा है! अपने को भी बताना होता है मुश्किल, कि, बुरा क्या लग रहा है !! यह भी तो लगता है कि मुझे कोई दुःख नहीं है, मुझे किसी की परवाह नहीं, ख़ुद से मस्त हूँ, शिकायत नहीं है।  क्या कुछ रटे हुए उत्तर दे रहे हैं? बिना जाने ही, बस कह रहे हैं? औपचारिकता मात्र ही तो है, ये प्रश्न और हमारे उत्तर, यदि सुनाने लगे हाल अपना, भाग जाएँगे ये डरकर, कहाँ से लायें समय तुम्हारा हाल सुनने के लिए, समय तो मिला नहीं, कभी स्वयं का हाल भी सुनने के लिए।   जब हम किसी का हाल सुनते हैं, अपने भीतर तो अपना ही हाल सुनते हैं! याद आता है हमें कि हमने क्या किया था, ऐसे ही हालात में कैसे काम किया था ? अपनी ग़लतियाँ याद आती हैं, मन में एक टीस सी उठ जाती है, मुझे तो ख़्याल ही न था,  मुझे बेहतर होना चाहिए था।  आगे के लिए सबक़ मिल जाता है, अपना हाल थोड़ा ठीक हो जाता है।  ऐसे किसी और का भला ना भी करें, ख़ुद का तो भला हो ही जाता है।  अच्छा अपना हाल यदि हम ख़ुद को सुनायें, क्या हम सच्चाई से स्वयं को जान पायें? अपने काम में कमी भले कोई ना बताये, हम तो जानत...